
गार्गी पुरस्कार क्या है
गार्गी पुरस्कार राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक योजना है जो कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देती है। इस योजना के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि उनके अकाउंट में सीधे जारी की जाती है। इस योजना के अंतर्गत एक प्रमाण पत्र बालिका के नाम पर जारी किया जाता है।
इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को मिलता है। इस योजना के अंतर्गत जो बालिका को राजस्थान बोर्ड से 10 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने पर 3000 रूपये की राशि और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है और 12 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने पर 5000 रूपये की राशि और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। वर्तमान में इस योजना को ऑनलाइन कर दिया गया है और यह पुरस्कार राशि लाभार्थी के सीधे खाते में जमा की जाती है।
यह योजना बालिकाओं को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इन राज्य स्तरीय योजनाओं से आज समाज में बालिकाएं बालकों से कही ज्यादा आगे दिखाई दे रही है।
गार्गी पुरस्कार केवल कक्षा 10 की उत्तीर्ण बालिकाओं के लिए है और कक्षा 12 की उत्तीर्ण बालिकाओं के लिए बालिका प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का उद्देश्य
आज भी हमारे समाज में लड़कों और लड़कियों में भेद-भाव किया जाता है। जिससे देश में बालिका शिक्षा के स्तर में निरंतर कमी सी महसूस हो रही है। इस समस्या को ध्यान में रखकर इस योजना को संचालित किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना| इस योजना के ज़रिये लड़कियों को अधिक अंक लाने पर प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करना
गार्गी पुरस्कार स्कीम 2021 के लाभ
- इस योजना का लाभ राजस्थान शिक्षा बोर्ड में 10 वी तथा 12 वी कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को दिया जायेगा |
- राजस्थान की लड़कियों को 10 वी कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर प्राप्त करने पर 3000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी और 12 वी कक्षा की परीक्षा में 75 % अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली लड़कियों को 5000 रूपये की धनरशि प्रदान की जाएगी |
- इससे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है।
- इस योजना के ज़रिये राज्य की अधिक से अधिक लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- यह पुरस्कार प्रति वर्ष बंसत पंचमी को दिया जाता है।
- गार्गी पुरस्कार योजना 2021 के तहत यह राशि लाभार्थियों को सीधे उनके अकाउंट में जारी कर दी जायेगी।
गार्गी पुरस्कार आवेदन 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदिका राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
- आवेदिका के 10 वी तथा 12 वी कक्षा की परीक्षा में 75 % या इससे अधिक अंक होने चाहिए |
- इस योजना का लाभ सभी वर्ग की लड़कियों उठा सकती है |
- छात्रा के पास स्कूल से प्राप्त प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदिका का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
गार्गी पुरस्कार 2021 ऑनलाइन आवेदन-
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में आयोजित सेंकडरी, सीनियर सेकंडरी, में उत्तीर्ण पात्रता लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह आवेदन 10 फरवरी 2021 तक ही होगें।
राजस्थान के जो छात्राये इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है तो उन्हें सबसे पहले बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा

उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद लाभार्थी को निम्न जानकारी भरनी होगी।

गार्गी पुरस्कार के आवदेन के लिए यहाँ क्लिक करें | click here |
बालिका प्रोत्साहन राशि के आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें | click here |